मिर्ज़ापुर: राष्ट्रीय धनगर महासभा के कार्यकर्ताओं को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का पुतला दहन करने के दौरान किया गया गिरफ्तार
राष्ट्रीय धनगर महासभा द्वारा समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का पुतला दहन करने से पहले ही देहात कोतवाली पुलिस ने बरौधा से गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें पुलिस लाइन ले गई। प्रदेश महासचिव ने बताया कि धनगर समाज के खिलाफ समाज कल्याण मंत्री ने अभद्र टिप्पणी किया है। जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।