मिर्ज़ापुर: मनि कठी गांव के ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे जिगना थाना क्षेत्र के मनी कठी गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि हम सभी ग्रामीण बाबा आदम के जमाने से जिस रास्ते से चले आ रहे हैं उस रास्ते को जबरदस्ती गुंडई के बल पर गांव के ही विपक्षी उस रास्ते को दीवार खड़ा कर बंद कर रहे है मना करने पर कह रहे है कि सभी अधिकारी मेरे रिश्तेदार हैं तुम्हारी सुनवाई नहीं होगी।