कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के सिसवा गांव में मामूली विवाद में महिला समेत चार लोग जख्मी, अस्पताल पहुंचे
विशम्भरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोग अपने परिजनों के साथ कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराए। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 12:30 में दी गई। जख्मी लोगों में राजू कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार और मुनिता देवी शामिल है।