Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

ग्राम गुरुगुदा के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित #RewaNews #RuralDevelopment #BasicFacilities #JanChaupal #MadhyaPradesh मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा गुरुगुदा गांव या ग्रामीणों ने जन चौपाल लगाकर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग या सड़क, बिजली और पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण #रीवा_समाचार #ग्रामीण_समस्याएं #मूलभूत_सुविधाएं #जन_चौपाल #मध्यप्रदेश_न्यूज ग्राम गुरुगुदा जवा जनपद ग्रामीण समस्याएं सड़क निर्माण बिजली संकट पेयजल समस्या प्रधानमंत्री आवास योजना जन चौपाल देवखर पंचायत रीवा समाचार Guruguda Village Jawa Janpad Rural Issues Road Construction Electricity Crisis Drinking Water Problem PM Awas Yojana Jan Chaupal Devkhar Panchayat Rewa News

Indore, Indore | Jun 8, 2026

MORE NEWS

जावेद कुरैशी पार्षद प्रतिनिधि राजपुर जिला बड़वानी

जावेद कुरैशी पार्षद प्रतिनिधि राजपुर जिला बड़वानी

Indore, Indore | Jun 28, 2026

बिना अनुमति पार्टी आयोजित करना पड़ा भारी, लसुड़िया पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस

इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में बिना अनुमति आयोजित किए जा रहे इवेंट और पार्टियों पर इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लसुड़िया थाना पुलिस ने भवन स्कूल के पास तुलसी नगर स्थित एक मकान में बिना अनुमति आयोजित की जा रही पार्टी पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को सूचना मिली थी कि तुलसी नगर स्थित एक मकान में बिना किसी वैधानिक अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित कर इवेंट आयोजित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 25 से 30 युवक-युवतियां पार्टी में शामिल पाए गए।

मौके पर मौजूद आयोजकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान दुर्गेश राघव, प्रिंस प्रजापति, हर्षित राजानी, नीतू कुशवाह और आकांक्षा मरापे के रूप में हुई। पूछताछ में आयोजकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आयोजन के लिए किसी �

बिना अनुमति पार्टी आयोजित करना पड़ा भारी, लसुड़िया पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में बिना अनुमति आयोजित किए जा रहे इवेंट और पार्टियों पर इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लसुड़िया थाना पुलिस ने भवन स्कूल के पास तुलसी नगर स्थित एक मकान में बिना अनुमति आयोजित की जा रही पार्टी पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को सूचना मिली थी कि तुलसी नगर स्थित एक मकान में बिना किसी वैधानिक अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित कर इवेंट आयोजित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 25 से 30 युवक-युवतियां पार्टी में शामिल पाए गए। मौके पर मौजूद आयोजकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान दुर्गेश राघव, प्रिंस प्रजापति, हर्षित राजानी, नीतू कुशवाह और आकांक्षा मरापे के रूप में हुई। पूछताछ में आयोजकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आयोजन के लिए किसी �

Indore, Indore | Jun 28, 2026

घुटनों तक पानी में निकली बारात! Indore MR-10 का Video हुआ Viral | #indore #barat #viralvideo

घुटनों तक पानी में निकली बारात! Indore MR-10 का Video हुआ Viral | #indore #barat #viralvideo

Indore, Indore | Jun 28, 2026

घुटनों तक पानी में निकली बारात! Indore MR-10 का Video हुआ Viral | #indore #barat #viralvideo

घुटनों तक पानी में निकली बारात! Indore MR-10 का Video हुआ Viral | #indore #barat #viralvideo

Indore, Indore | Jun 28, 2026

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन*
---
*300 वर्ष पुरानी बावड़ी में जल अर्पित कर जल संरक्षण का दिया संदेश*
इंदौर, 27 जून 2026
       शनिवार को जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत कदवाली बुजुर्ग में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
      समारोह का शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गांव की लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से जल अर्पित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया।
    कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
   समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आमजन को जल संरक्षण के महत्व, जल स्रोतों के संवर्धन तथा जनभागीदारी की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
   कार्यक्रम में अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश में 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। वहीं जनपद पंचायत सांवेर में 614 जल संवर्धन कार्य तथा इंदौर जिले में कुल 1,863 कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों में बावड़ियों, कुओं, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल रहे।
    समापन समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना, जल संरक्षण में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं का सम्मान करना तथा समाज में जल सुरक्षा और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति दीर्घकालिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
    इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए भविष्य में भी जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।
    समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मानसिंह चौहान, जनपद पंचायत सांवेर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कुसुम मंडलोई, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री रवि वाजपेयी, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
---
#JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaSamvardhan #WaterConservation
Tulsi Silawat 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन* --- *300 वर्ष पुरानी बावड़ी में जल अर्पित कर जल संरक्षण का दिया संदेश* इंदौर, 27 जून 2026 शनिवार को जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत कदवाली बुजुर्ग में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गांव की लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से जल अर्पित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आमजन को जल संरक्षण के महत्व, जल स्रोतों के संवर्धन तथा जनभागीदारी की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश में 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। वहीं जनपद पंचायत सांवेर में 614 जल संवर्धन कार्य तथा इंदौर जिले में कुल 1,863 कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों में बावड़ियों, कुओं, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल रहे। समापन समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना, जल संरक्षण में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं का सम्मान करना तथा समाज में जल सुरक्षा और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति दीर्घकालिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए भविष्य में भी जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मानसिंह चौहान, जनपद पंचायत सांवेर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कुसुम मंडलोई, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री रवि वाजपेयी, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaSamvardhan #WaterConservation Tulsi Silawat CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

ग्राम गुरुगुदा के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित #RewaNews #RuralDevelopment #BasicFacilities #JanChaupal #MadhyaPradesh मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा गुरुगुदा गांव या ग्रामीणों ने जन चौपाल लगाकर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग या सड़क, बिजली और पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण #रीवा_समाचार #ग्रामीण_समस्याएं #मूलभूत_सुविधाएं #जन_चौपाल #मध्यप्रदेश_न्यूज ग्राम गुरुगुदा जवा जनपद ग्रामीण समस्याएं सड़क निर्माण बिजली संकट पेयजल समस्या प्रधानमंत्री आवास योजना जन चौपाल देवखर पंचायत रीवा समाचार Guruguda Village Jawa Janpad Rural Issues Road Construction Electricity Crisis Drinking Water Problem PM Awas Yojana Jan Chaupal Devkhar Panchayat Rewa News - Indore News