पेटलावद: जनजाति गौरव दिवस पर पेटलावद में क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मूर्ति का भव्य अनावरण, केबिनेट मंत्री रहीं मौजूद
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर शुक्रवार शाम 6 बजे जनजाति विकास मंच एवं मूर्ति स्थापना समिति द्वारा पुराना बस स्टैंड के समीप साईं मंदिर चौराहा पर भगवान बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति स्थापित करते हुए भव्य अनावरण किया गया, इस दौरान मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार, केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।