पेटलावद: पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ
15 नवंबर को शाम 5 बजे पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। शासन द्वारा बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने को लेकर निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत आज सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।