पेटलावद: पेटलावद में धूमधाम से मनाया गया जनजाति गौरव दिवस, सभा और समारोह का आयोजन किया गया
15 नवम्बर को शाम 4 बजे पेटलावद में जनजाति गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, इस दौरान स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर जनजाति विकास मंच के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं एवं अतिथियों ने सभा में मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया। जिस पश्चात कॉलेज ग्राउंड से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा।