पेटलावद: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने को लेकर पेटलावद में सांई मंदिर परिसर में बैठक आयोजित
गुरुवार रात 8 बजे क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाए जाने एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर पेटलावद सांई मंदिर परिसर में बेठक आयोजित की गई। जिसमें 15 नवंबर को कालेज मैदान से साई मंदिर चौराहा तक निकलने वाले भव्य चल समारोह में शहर के विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ चल समारोह में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई।