बैहर: कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर जोन में क्षतिग्रस्त पुलिया, चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
जिले में लगातार बारिश के कारण कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर जोन अंतर्गत गढ़ी-चिल्पी राज्य राजमार्ग के किलोमीटर-14 पर स्थित एक पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता ने शुक्रवार लगभग दोपहर 1 22 बजे बताया कि पुलिया टोपला के आगे और क