चैनपुर: चैनपुर के बुकमा में जंगली हाथी ने घर तोड़ा, दो बोरा चावल खाया; ग्रामीणों ने सुरक्षा मांगी
Chainpur, Gumla | Jul 29, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्र बुकमा गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने बुकमा निवासी महीपाल लोहरा के घर को ध्वस्त कर दिया। घर में रखा दो बोरा चावल खा गया तथा अन्य खाद्यान्न को बिखेरकर नष्ट कर दिया। बरसात के मौसम में घर टूट जाने से पीड़ित परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।