बड़हिया: बीआरसी बड़हिया में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी विदाई
बुधवार को बीआरसी बड़हिया में पूर्वाह्न 11 बजे से विदाई से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.यहां सेवानिवृत हो चुकी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता को समारोह पूर्वक विदाई दी गई. उन्हें बुके,उपहार एवं अंग वस्त्र भेंट किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम में अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया गया.