कुर्था: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कुर्था मंडल में कार्यक्रम, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
Kurtha, Arwal | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुर्था मंडल, अरवल में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।