#पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस लाइन में शोक परेड आयोजित, एसपी डॉ. ईराज राजा ने शहीदों को किया नमन
#बलिया-
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शोक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। सशस्त्र पुलिस टुकड़ियों ने शोक सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों के नामों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का बलिदान सभी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ देशसेवा करने की प्रेरणा देता है। बलिया पुलिस शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।