सिसई: डाढ़ा गांव में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी को सिसई पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुमला जेल भेजा
Sisai, Gumla | Dec 23, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में बीते शनिवार की रात को हुए दस वर्षीय असरीना एक्का हत्या कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी फिलमोन एक्का (49)को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमाल जेल भेज दिया है। इस बावत थानेदार सन्तोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की असरीना को उसके बड़े पिताजी फिलमोन एक्का ने ही घर के अंदर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी