सिसई: सकरौली में 10 वर्षीय छात्रा का अपहरण के बाद हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sisai, Gumla | Dec 22, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में शनिवार की देर शाम एक 10 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। वही एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा की हत्या आपसी रंजिश और नशा पान में की गई है। छात्रा शनिवार की शाम बकरी चरा कर अपने घर लौटी। इसके बाद सहेलियों के साथ खेलने के बाद वह गायब हो गई। इसके बाद रात 8:30 बजे छात्रा का शव उसके घर के पीछे मिला।