सिसई: सिसई पेट्रोल पंप पुल के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार टोटो निवासी तीन घायल
Sisai, Gumla | Dec 22, 2024 गुमला रांची नेशनल हाईवे स्थित सिसई पेट्रोल पंप पुल के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। रेफरल अस्पताल सिसई में इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी का मुताबिक तीनों एक ही परिवार के सदस्य है और रांची से टोटो बाइक से जा रहे थे। तभी सिसई पेट्रोल पंप पुल के समीप आगे आगे चल रहा एक बाइक सवार अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया।