सिसई: सिसई बस्ती में मस्जिद के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की मौत, लोगों ने किया रोड जाम
Sisai, Gumla | Dec 22, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बस्ती निवासी ढाई साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई। तत्काल बच्चे को सिसई अस्पताल के बाद रांची ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन व ग्रामीणों ने मेन रोड सिसई को जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिसई बस्ती निवासी एक व्यक्ति अपने बालू लदे ट्रैक्टर को खुद चलकर सिसई की ओर आ रहा था।