बीकानेर: महर्षि नवल प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट का प्रतिभा सम्मान समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया
महर्षि नवल प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा आज स्थानीय टाउन हॉल में द्वितीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसके तहत वाल्मीकि समाज की शैक्षणिक,खेलकूद,सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंदमल चौहान ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रेरित किया।