मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल संचालन हेतु प्रदेश के समस्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ हो गया है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को (Census Management & Monitoring System), PE App तथा स्व-गणना पोर्टल (Self-Enumeration Portal) से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
प्रशिक्षण में सभी चार्ज अधिकारी द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है साथ ही जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी प्रणालियों को भी ध्यानपूर्वक समझ रहे हैं। यह प्रशिक्षण जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी चार्ज अधिकारी जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन तथा संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मियों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस प्रशिक्षण में तकनीकी सहायकों एवं जनगणना लिपिक ने भी प्रतिभाग किया l @censusindia2027 @pibbhopal @hmoindia #censusindia2027 #censustraining #dcomp
5.5k views | Madhya Pradesh, India | Oct 13, 2026