बिहारीगंज: साप्ताहिक चौकीदार परेड में दिए गए ज़रूरी निर्देश
थाना परिसर में रविवार को साप्ताहिक चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड में सभी चौकीदारों की हाजिरी ली गई और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि चौकीदार अपनी ड्यूटी ईमानदारी और सतर्कता के साथ निभाएं। उन्होंने अपराध नियंत्रण और छापेमारी के दौरान थाना पुलिस के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।