कोतमा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पंखे बंद होने से मरीज परेशान
Kotma, Anuppur | May 22, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में शुक्रवार दोपहर 3:00 मरीजो के वार्ड में लगे हुए पंखे बंद होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । गर्मी के इस मौसम में चिकित्सालय में स्टाफ के पंखे तो चालू मिले लेकिन मरीज के वार्ड में लगे हुए पंखे बंद होने की वजह से काफी तकलीफ का सामना उन्हें करना पड़ा ।