तिर्वा: उमर्दा ब्लाक सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं
Tirwa, Kannauj | May 14, 2025 तिर्वा : दहेज की खातिर पति ने मारपीट की और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने गुहार लगाई तो अनसुना कर दिया गया। इसके अलावा महिलाओं ने बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास, इज्जतघर, मारपीट समेत 40 महिलाओं ने शिकायतें दर्ज कराई। इसमें तीन शिकायतों को त्वरित निस्तारण हुआ।