जानकारी के मुताबिक, ठठिया थाना क्षेत्र के चौकी खैरनगर के गांव गाढ़ापुर्वा निवासी किशोरी लाल के पुत्र राजा सिंह का उनके बड़े भाई से पैसों को लेकर विवाद हो गया। राजा का आरोप है कि, उनके बड़े भाई, भाभी, भतीजे ने मां शांति देवी के द्वारा दिए गए रुपयों का तकादा किया। विरोध पर गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया।