हनुमना में सनातन और राष्ट्रपिता के अपमान से विंध्य शर्मसार, नंदी और गांधी प्रतिमा का सिर काटा।कांग्रेस ने जताया आक्रोश, 48 घंटे का अल्टीमेटम।पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ महात्मा गांधी की हत्या गोडसे ने की थी, आज उसी विचारधारा के लोग गांधी जी की मूर्तियों को तोड़ रहे हैं। राम के नाम पर सत्ता में बैठे लोग राम मंदिर में डकैती डाल रहे हैं, ठीक उसी तरह नंदी बाबा की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। यह काफी गंभीर और अति संवेदनशील मामला है।जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और थाने पहुंचकर 48 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।