भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में लगभग सैकड़ों जिला के पदाधिकारी आज यमुनानगर में बिजली मंत्री अनिल विज से सवाल जवाब करने के लिए आये थे। और एसपी यमुनानगर श्री कमलदीप गोयल ने कल किसानों को सूचना दी थी की 12बजे बजे आपको मंत्री से मिलवा दिया जाएगा। लेकिन आज जब सुभाष गुर्जर अपने क्रांतिकारी किसान साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर गए तो वहा जाकर पता लगा की हरियाणा के गब्बर मंत्री अनिल विज आज यमुनानगर में किसानों से सवालों का जवाब देने से डर कर नहीं पहुंचे।तभी एसपी ने किसानो को अपने कार्यलय में बातचीत के लिए बुलाया। किसानों की मंगों को लेकर एसपी ने किसानो को उपायुक्त से मिलने को कहा.. तो किसानों ने कहा की उपायुक्त का रवैया किसान के प्रति ठीक नहीं है।गुर्जर ने कहा कि आज मंत्री अनिल विज से उपायुक्त की शिकायत भी करते। लेकिन किसान उपायुक्त कार्यलय मे जाने से मना कर गए तो एसपी कमलदीप गोयल ने एसई बिजली विभाग और एक्शन को मौके पर अपने कार्यालय में बुलाकर किसानों की मंगों को गंभीरता से सुना।लगभग एक घंटे तक सभी किसानो ने अपनी बातें एसइ के सामने रखी एसपी यमुनानगर को ज्ञापन सौंपा। एसपी कमलदीप गोयल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के अशवासन पर किसानों को विश्वास दिलाया की एक सप्ताह में आपकी सभी मांगो को पुरा किया जाएगा। सुभाष गुर्जर ने कहा की हरियाणा का गब्बर मंत्री किसानों के सवाल जवाब के डर के कारण मीटिंग में नहीं आये।इससे साफ जाहिर होता है की सरकार की मंसा किसान के प्रति ठीक नहीं है।उन्होंने कहा की अगर बिजली विभाग ने किसानों की मंगों पर गौर नहीं किया और अधिकारियों का रवैया किसान के प्रति ठीक नहीं रहा तो अगली बार बिजली मंत्री का डटकर विरोध करेेंगे।
सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में दीप राणा नंबरदार यादविंदर कंबोज,अरविंन कंबोज,महेंद्र चमरोडी नरेश मोहडी, राहुल संधाय सुभाष शर्मा, हरपाल सुडल अशोक डांगी,मा.जंगशेर सिंह बीरसिंह संधू जसबीर अजीजपुर सुखदेव सिंह टिब्बी स.रविंदरपाल सिंह स.कुलविंदर सिद्दू,साहिल सेतिया विनोद गुर्जर तेलीपुरा,सुभाष हरतोल,जसविंदर अजीजपुर दयाराम पूर्व सरपंच,मान सिंह ,जनक पांडो,सुखदेव सलेमपुर जसवीर मारवा जगतार,दिलबाग ताहरपुर,राजीव तेजली,दविंदर नेता जरनैल सिंह रूलाखेडी, राजवीर अहडवाला,उदय सिंह कुंजल पवन गोयल,स.भुपेंद्र सिंह भोला,नायब सलेमपुर, बिजेंद्र राणा जितेंद्र खजुरी,