ठाकुरद्वारा: भोजपुर अंतर्गत ग्राम रूस्तमपुर तिगरी में खनन के आरोप में नायब तहसीलदार ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल
भोजपुर अंतर्गत ग्राम रूस्तमपुर तिगरी में खनन के आरोप में एक युवक को नायब तहसीलदार द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक शिकायती पत्र उनके कार्यालय पर उनके परिवार के पीड़ित मुखिया चंद्रपाल सिंह व ग्रामीणों द्वारा पेश किया गया