पट्टी: कुंदनपुर गांव में पुलिस से झड़प में घायल 5 महिलाओं का डीएम के आदेश पर सीएचसी पट्टी में हुआ मेडिकल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में पुलिस टीम और महिलाओं से झड़प हो गई थी। इस दौरान पांच महिलाओं को भी चोटे आई थी। जिसकी शिकायत डीएम से की गई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ को घायल महिलाओं का मेडिकल कराने का आदेश दिया था। मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास मारपीट में घायल इंद्रावती, रेनू सरोज, मोनी, बबीता, करमैता का मेडिकल किया गया।