शाहबाद: लोनी चीनी मिल का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने किया
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने डीएससीएल शुगर यूनिट द्वारा संचालित लोनी चीनी मिल का शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे फीता काटकर और बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने क्षेत्रीय किसानों को संबोधित किया।