शाहबाद: क्षेत्राधिकारी कार्यालय में दुष्कर्म पीड़िता के पति ने किया हंगामा, आत्महत्या की धमकी दी
शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए गए दुष्कर्म पीड़िता के पति ने कार्यालय के अंदर हंगामा काटा और क्षेत्राधिकारी के समक्ष आत्महत्या की धमकी दी। क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने एक नोटिस भेज कर पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म वादी को बयान दर्ज करने के लिए कार्यालय बुलाया था।