शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के पास गुरुवार की शाम 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे में बैठा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली के रामपुर हृदय का रहने वाला ललित घायल हुआ है।