उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी गुस्सा है। गुरुवार 10 बजे से इस मुद्दे पर करीब 400 से ज्यादा लोग विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे इसके बाद सभी लोग बीजेपी कार्यालय पहुंचे यहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया