कुल्लू: 50 साल बाद माता भेखली का नया देव रथ बनेगा, हजारों श्रद्धालु लकड़ी लाने के लिए हुए रवाना
Kullu, Kullu | Sep 27, 2025 जिला कुल्लू की सारी कोठी की अधिष्ठात्री देवी माता भेखली का नया देव रथ अब तैयार किया जाएगा। इसके लिए अब लकड़ी लाने की परंपरा को भी निभाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को हजारों श्रद्धालु माता भेखली के मंदिर से महाराज कोठी के कमांद की ओर रवाना हुए। जहां पर देवता पराशर ऋषि के द्वारा देव रथ के निर्माण लिए लकड़ी दी जाएगी।