“NDRF जवानों ने घायल गौवंश का किया प्राथमिक उपचार, घास-पानी देकर की देखभाल”
NDRF जवानों ने घायल गौवंश का किया प्राथमिक उपचार, घास-पानी देकर की देखभाल
उत्तरकाशी। NDRF जवानों ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक घायल गौवंश को प्राथमिक उपचार दिया। जवानों ने घायल गौवंश की स्थिति को देखते हुए उसकी देखभाल की और उपचार के बाद उसे घास एवं पानी उपलब्ध कराया।
इस दौरान इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में NDRF टीम के कांस्टेबल अंकुर, अनिल, अमित गुज्जर, हवलदार विकास, सचिन, विनोद और आशुतोष तिवारी सहित अन्य जवानों ने घायल गौवंश की मदद की। जवानों ने न केवल उसका प्राथमिक उपचार किया, बल्कि उसकी सुरक्षा और देखभाल का भी ध्यान रखा।
NDRF जवानों की इस पहल से ड्यूटी के साथ-साथ पशुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी सामने आई।
Puraula, Uttarkashi | Sep 23, 2026