दोषी साबित हुआ तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास: हरक सिंह रावत, भाजपा नेताओं को दी खुली चुनौती
देहरादून। जैनी प्रकरण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को जैनी प्रकरण की जांच कराने की इतनी ही जल्दबाजी है, तो पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
हरक सिंह रावत ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा कि वह किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि डीएनए टेस्ट कराने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं जताते हुए कहा कि इस मामले की जांच न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि इस प्रकरण में उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाता है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जांच से पीछे नहीं हट रहे हैं, बल्कि केवल निष्पक्ष और पारदर्शी जांच चाहते हैं।
पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया कि बिना ठोस सबूत के किसी व्यक्ति पर आरोप लगाकर उसकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि आज उनसे जो सवाल पूछे जा रहे हैं, कल उन्हीं सवालों का सामना भाजपा नेताओं को भी करना पड़ सकता है।
हरक सिंह रावत ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें अपनी बेगुनाही पर भरोसा है और वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उनकी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय की निगरानी में जांच कराई जाए।
#HarakSinghRawat #JainiCase #AnkitaBhandariCase #DehradunNews #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #CBIInvestigation #PoliticalNews #DevbhoomiNews #BreakingNews
Puraula, Uttarkashi | Nov 10, 2026