सीएम के आदर्श जिले में स्कूल की बदहाल तस्वीर? कक्षा में बंधा मिला बैल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आदर्श जिले में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में स्कूल की कक्षा के अंदर एक बैल बंधा दिखाई दे रहा है। स्क्रीन पर दीवारों पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत लिखे संदेश भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षा के माहौल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यूकेडी नेता दरबान सिंह रजवार ने वीडियो साझा कर मामले को लेकर सवाल उठाए हैं।
#Uttarakhand #UttarakhandNews #SchoolNews #GovernmentSchool #EducationNews #SchoolSystem #EducationSystem #ViralVideo #SchoolViralVideo #PauriGarhwal #CMUttarakhand #UKD #DarbanSinghRajwar #PahadSandesh #PahadSandeshNews #UttarakhandEducation #BreakingNews
Puraula, Uttarkashi | Sep 22, 2026