बक्सर: देसी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाकर 'हीरो' बन रहा था शख्स, पहुंचा सलाखों के पीछे
Buxar, Buxar | May 30, 2026 देसी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दिखावा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। टाउन थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जिस देसी रिवॉल्वर के साथ वह वीडियो में नजर आ रहा था, उसकी बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा है।