बेगूसराय में गर्भ में ही शिशु की मौ/त, चि*कि*त्स*क पर लापरवाही का आरोप
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया में आने से पहले ही एक शिशु की गर्भ में मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने चिकित्सक पर इलाज और ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, गर्भवती महिला का इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत होने की बात सामने आई, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
पीड़ित मां और परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि इलाज के दौरान बरती गई कथित लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवरिया थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
#BreakingNews #BiharNews #BiharPolice #Begusarai Begusarai Police Face of Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Begusarai news FOB News
Bihar, India | Sep 16, 2026