छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंटरनेट पर रातों-रात अमीर बनने की सनक ने एक युवक को हैवान बना दिया। आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू (27 वर्ष) मजदूरी से संतुष्ट नहीं था और सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के तरीके खोजते-खोजते बच्चों के अंग बेचने की घिनौनी साजिश रच बैठा। आरोपी ने अपने ही ममेरे भाई के 4-5 वर्षीय मासूम बेटे जितेन्द्र को बहला-फुसलाकर अगवा किया, उसे शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर बेरहमी से गला रेतकर उसकी जान ले ली। हैवानियत की हद पार करते हुए उसने बच्चे के शरीर से आंख, किडनी और फेफड़ा निकालकर बाल्टी में छिपा दिया तथा शव को खेत के गड्ढे में दबा दिया।
परिजनों की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम का शव, हत्या में प्रयुक्त चाकू, फावड़ा और बाल्टी में छिपाए गए अंग बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(1)(बी), 103(1) और 238(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना इंटरनेट के गलत इस्तेमाल और लालच के भयावह परिणाम की ओर गंभीर चेतावनी है।
#Jashpur #ChhattisgarhNews #CrimeNews #BreakingNews #JashpurPolice #SocialMediaHorror #Justice #CrimeUpdate #FatafatNews