हज़ारीबाग: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मुआवजा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।