करहल: करहल क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
करहल तहसील क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में आग लग गई आग लगने से मकान में रखा हुआ लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एसडीएम करहल ने मकान स्वामी को सरकार से सहायता दिलाए जाने को लेकर बात कही है।