Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
updatesthenirmal
1
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेहरा गांव में FBT टीम का सराहनीय पहल, जरूरतमंदों को कराया गया भोजन..... #निर्मल_अपडेट्स #...
Basti, Basti
| Feb 15, 2026
#निर्मल_अपडेट्स
#...
MORE NEWS
बस्ती प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स में KIA मोटर्स शोरूम में नई गाड़ी सोरंटो की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री Rajkishor Singh ने अखिलेश के नीले गमझे को लेकर साधा निशाना #निर्मल_अपडेट्स #बस्ती #भाजपा Akhilesh Yadav
Basti, Basti | Sep 10, 2026
*बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार* *जनपद बस्ती, 10 सितंबर 2026।* मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के प्रतिष्ठित बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी* ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। डीआईजी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति में चुप न रहें, तुरंत पुलिस को बताएं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। *छात्राओं को बताए गए जरूरी हेल्पलाइन नंबर:* डीआईजी श्री त्यागी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया - *1090 - वूमेन पावर लाइन, 181 - महिला हेल्पलाइन, 112 - पुलिस आपात सेवा, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 व 108 - स्वास्थ्य सेवा।* उन्होंने बताया कि हर थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित है, जहां महिला पुलिसकर्मी आपकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनेंगी। इस दौरान मिशन शक्ति के पम्पलेट भी वितरित किए गए। *साइबर ठगी से ऐसे बचें:* साइबर जागरूकता पर बोलते हुए डीआईजी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध सबसे बड़ा खतरा है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी से शेयर न करें, फर्जी इंस्टाग्राम-फेसबुक प्रोफाइल से सावधान रहें। अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं, तुरंत *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।* शुरुआती एक घंटे में शिकायत करने पर पैसा वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 10, 2026
वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल कैंसर पीड़ित राजकुमार गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही शोकाकुल परिवार को भेजी ₹21 हजार की आर्थिक सहायता बस्ती। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। कैंसर से पीड़ित राजकुमार गुप्ता के निधन का समाचार मिलते ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। मनीष मिश्रा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत राजकुमार गुप्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना समाज में संवेदना, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। :::
Basti, Basti | Sep 10, 2026
बस्ती: 20 सितंबर को रुधौली पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कार्यकर्ताओं में उत्साह.. #ASP #भीमआर्मी #बस्ती #thenirmalupdates #fallowers #trendingpost #facebookpost #viralpost #viralvideoreels #viralvideoシ
Basti, Basti | Sep 10, 2026
RCC Public School के बच्चों ने दिल्ली में लहराया परचम बस्ती। RCC Public School, Basti में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे ताइक्वांडो जैसे खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में 20 से 22 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में RCC Public School के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की आरुषि यादव ने स्वर्ण पदक तथा अजय यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) श्याम कांत जी ने बच्चों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच Ashutosh Singh को बच्चों को निरंतर प्रशिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि RCC Public School के कई बच्चों ने पिछले वर्ष भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना नाम दर्ज कराया था। बच्चों की लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि अब विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है, जो विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के Director Engineer Shailesh Chaudhary जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा Principal Navneet Dixit जी के निरंतर प्रोत्साहन से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच मिले और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। कोच Ashutosh Singh ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व विद्यालय के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में बच्चों को और बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। विद्यालय परिवार ने आरुषि यादव एवं अजय यादव, उनके अभिभावकों, कोच Ashutosh Singh तथा सभी सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Basti, Basti | Sep 10, 2026
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी- राकेश सिंह बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के पदाधिकारियों, व्यापारी साथियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़े वन स्थित दर्श सिनेमा पहुंचकर अत्यंत प्रेरणादायक, सांस्कृतिक और धार्मिक सनातन फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सामूहिक रूप से देखा। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक चलचित्र देखना मात्र नहीं था, बल्कि सभी के लिए सांस्कृतिक चेतना और अपने गौरवशाली सनातन इतिहास से जुड़ने का एक अत्यंत ही दिव्य अनुभव रहा। हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी है। सभी व्यापारी समयबद्ध तरीके से सिनेमाघर पहुंचे, जिससे इस धार्मिक एवं भव्य आयोजन का पूरी तल्लीनता के साथ आनंद लिया जा सका। दर्श सिनेमा के स्वामी धीरेन्द्र सिंह का लोगों ने आभार व्यक्त किया। ‘हनुमान अंश’ के दर्शकोें में जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित अश्विन कुमार, शुभम कुमार, सुखसागर, सूरज यादव, संजय गुप्ता, अवधेश निषाद, रावेश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, वीरू साहू, कृष्ण कुमार सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, सूरज कुमार गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, शुभम गौड़, आकाश सोनी, राजकुमार चौधरी, दीपचंद कसौधन, बृजेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, सरजू प्रसाद, रवि कुमार, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अमित कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, हिमांशु कसौधन, रामगोपाल सिंह, हेमंत मिश्रा, श्याम श्रीवास्तव और अन्य व्यापारी बंधु शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
*बस्ती: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का महा आयोजन, सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय पाने का सुनहरा मौका - जिला जज ने रैली को दिखाई हरी झंडी* *जनपद बस्ती, 09 सितंबर 2026।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद बस्ती में आगामी *12 सितंबर 2026 दिन शनिवार* को राष्ट्रीय लोक अदालत का विशाल आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत जनपद न्यायालय बस्ती के साथ-साथ सभी तहसील स्तर की अदालतों, परिवार न्यायालय और राजस्व न्यायालयों में एक साथ आयोजित होगी। इसी के प्रचार-प्रसार और आम जनता को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। *लोक अदालत में कौन-कौन से मामलों का होगा निस्तारण -* इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग हर प्रकार के सुलह-समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। *1. बैंक लोन व वसूली मामले:* भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के ऋण वसूली, क्रेडिट कार्ड, एनपीए मामलों में भारी ब्याज में छूट और एकमुश्त समझौता (OTS) की सुविधा दी जाएगी। *2. मोटर दुर्घटना क्लेम:* सड़क हादसों से जुड़े मुआवजा मामलों का तुरंत निस्तारण, जिससे पीड़ित परिवारों को वर्षों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। *3. पारिवारिक विवाद:* पति-पत्नी के बीच तलाक, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा के मामले आपसी सुलह से खत्म कर परिवारों को टूटने से बचाया जाएगा। *4. राजस्व मामले:* जमीन, खेत, विरासत, दाखिल-खारिज, धारा 34, 116 जैसे वर्षों से लंबित राजस्व वादों का मौके पर ही समाधान। *5. विद्युत, जल व टेलीफोन बिल:* बिजली चोरी और बिल से जुड़े मामलों में सरचार्ज में विशेष छूट देकर समझौता कराया जाएगा। *6. श्रम विवाद, मनरेगा और अन्य छोटे आपराधिक मामले* जो समझौता योग्य हैं, उनका भी निस्तारण होगा। *जनता को लोक अदालत से क्या-क्या फायदे होते हैं -* लोक अदालत आम आदमी के लिए वरदान है, इसके फायदे ही फायदे हैं *पहला सबसे बड़ा फायदा - त्वरित न्याय:* जो मुकदमा 10 साल में खत्म नहीं होता, वह लोक अदालत में एक ही दिन में खत्म हो जाता है। *दूसरा - पैसे की बचत:* लोक अदालत में कोई कोर्ट फीस नहीं लगती। अगर आपने पहले फीस दी है तो मुकदमा सुलह से खत्म होने पर वह फीस वापस कर दी जाती है। वकीलों के चक्कर और तारीखों का खर्चा बचता है। *तीसरा - कोई हार-जीत नहीं:* यह अदालत दुश्मनी नहीं दोस्ती कराती है। इसमें फैसला थोपा नहीं जाता, बल्कि दोनों पक्षों की रजामंदी से समझौता कराया जाता है, इसलिए कोई भी पक्ष हारता नहीं है। भविष्य में रिश्ते खराब नहीं होते। *चौथा - अंतिम फैसला:* लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती, इसलिए मामला हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। यह फैसला सिविल कोर्ट की डिक्री के समान होता है। *पांचवां - कागजी कार्रवाई से मुक्ति:* सरल प्रक्रिया, वकील की अनिवार्यता नहीं, आप स्वयं अपना पक्ष रख सकते हैं। *अदालत में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी -* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वादकारियों के लिए विशेष सुविधाएं की गई हैं। सभी बेंचों पर पीने के पानी, बैठने, हेल्प डेस्क, अधिवक्ताओं की निशुल्क सहायता, बैंक अधिकारियों की मौजूदगी और पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा फॉर्म भरने में मदद की व्यवस्था रहेगी। बैंक स्टॉल लगाकर मौके पर ही OTS फार्म भरवाए जाएंगे। *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम* ने बताया कि सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को गांव-गांव जाकर लघु कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिनके भी मामले लंबित हैं, वे 13 सितंबर को अपने दस्तावेजों के साथ न्यायालय पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बस्ती: फोन-पे पर नाम खोजकर क्राइम ब्रांच का डर दिखाते थे साइबर ठग, दो गिरफ्तार.. #nonfollowers #trendingpost #fallowers #bastinews #thenirmalupdates #facebookpost
Basti, Basti | Sep 9, 2026
शिकायत के बाद कंपोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय का निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन बस्ती । कंपोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय में जलजमाव, परिसर में भरे पानी, जलमग्न शौचालय, खराब हैंडपंप और क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई शिकायत के बाद बुधवार को संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बस्ती जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रमोद कुमार चौधरी के अनुसार, विद्यालय की समस्याओं को लेकर शिकायत किए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर, सहायक खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में जलजमाव, पानी में डूबे शौचालय, खराब हैंडपंप तथा क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल समेत अन्य समस्याएं देखी गईं। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कराया गया। अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय की अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में आवश्यक कार्य कराने की बात कही गई। प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों की सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का समाधान बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण करना और उनके समाधान का आश्वासन देना सकारात्मक पहल है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकगण की भी सराहना की। प्रमोद चौधरी ने कहा कि विद्यालय की विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को आकार देने का केंद्र है। इसलिए विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रमोद कुमार चौधरी ने ग्राम प्रधान एवं विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विद्यालय से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए विद्यालय को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधासंपन्न एवं हरा-भरा बनाना उनकी प्राथमिकता है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026