रायडीह: रायडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे छह अपराधी गिरफ्तार
Raidih, Gumla | May 23, 2026 रायडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में रायडीह थाना कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।