घाघरा: संत रविदास जयंती पर भाजपा बूथ अध्यक्ष मंदिरों में जलाएंगे दीप, घाघरा संयोजक ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Jul 28, 2026 भाजपा घाघरा के कार्यक्रम संयोजक सह महामंत्री अमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 जुलाई को संत रविदास जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के निकट स्थित मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के निर्देशानुसार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा।