रामगंजमण्डी: शांति भंग के आरोप में 7 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के चलते 7 व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की। सोमवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों में द्वारका लाल, जगदीश, देवेन्द्र, गणेश, मोहनलाल, पवन और वकील शामिल हैं।