शाजापुर: आदित्य नगर में बनने वाली सड़क का घटिया निर्माण होने का रहवासियों ने लगाया आरोप
आदित्य नगर में नगरपालिका द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य में स्थानीय रहवासियों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा कीचड़ के ऊपर ही सड़क बनाना शुरू कर दी। शहर में लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है और ऐसे में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने मिट्टी पर ही सीमेंट क्रांकिट डालकर निर्माण शुरू कर दिया।