शाजापुर: बस स्टैंड पर दो महिलाओं के पास मृत बच्चे को घर ले जाने के लिए नहीं थे पैसे, लोगों ने की आर्थिक मदद
शाजापुर पचोर निवासी महिलाओं के पास मृत बच्चों को घर ले जाने के भी नहीं थे पैसे, मानवता दिखाते हुए लोगों ने मदद कर घर पहुंचा। पचोर निवासी दो महिलाएं मृत बच्चों को गोद में लेकर आंसू बहते हुए 2 घंटे से शाजापुर बस स्टैंड पर बैठी हुई थी। मुस्लिम युवकों द्वारा बस स्टैंड पर चंदा इकट्ठा किया गया जिसमें सभी धर्म के लोगों ने पैसे देकर महिलाओं की मदद की।