शाजापुर: रास्ता कीचड़ व दलदल भरा होने से गर्भवती महिला को लेने काकड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाई 108 एंबुलेंस
शाजापुर जिले के ग्राम काकड़ी में एक गर्भवती महिला को लेने गई 108 एंबुलेंस ग्राम कांकड़ी के लिए बने वैकल्पिक पुलिया मार्ग पर कीचड़ और दलदलजाने से वहां से नहीं निकल सकी। परिजन गर्भवती महिला को मोटरसाइकिल पर वहां तक लेकर आएं। 108 एंबुलेंस वहीं से गर्भवती महिला को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।