शाजापुर: बस स्टैंड के समीप नगर पालिका एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया
शाजापुर। शहर के बस स्टैंड एरिया में हाथ ठेला लगाकर सब्जी और फल बेचने वाले व्यापारियों पर नगर पालिका एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका द्वारा बिना किसी चेतावनी दिए की गई इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि वह वर्षों से बस स्टैंड पर हाथ ठेला लगाकर व्यापार करते आ रहे हैं।