शाजापुर: पुलिस कंट्रोल रुम शाजापुर में एसपी ने किया खुलासा, दोस्त ने ही की थी युवक की गला काटकर हत्या
लालघाटी स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में एसपी यशपालसिंह राजपूत ने सोमवार को शाजापुर के मनिहारवाड़ी निवासी अबरार खान की हत्या के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अबरार की हत्या उसके ही दोस्त आशिक पिता अजीज खान निवासी शाजापुर ने की थी।आरोपी आशिक मृतक अबरार के उधारी के पैसे का लेन-देन देखता था। जो कि 6-7 लाख रुपए था। हत्या के बाद आरोपी आशिक यह रुपए वसूलता।