संडीला: रेलवेगंज में फास्टफूड विक्रेता कल्लू पर जानलेवा हमला करने वाला नौशाद गिरफ्तार, आज एएसपी नृपेंद्र कुमार ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | Sep 26, 2024 कछौना कस्बे के रेलवेगंज निवासी कल्लू कश्यप पुत्र रामकिशन कश्यप चाऊमीन बर्गर का ठेला लगाता है।यहां नौशाद पुत्र अमजद निवासी गोठवा अपने एक साथी के साथ उसके ठेले पर पहुंचा और बर्गर खाने के बाद रुपए को लेकर कुछ विवाद हो गया जिसके चलते हिस्ट्रीसीटर नौशाद ने चाकू से कल्लू पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी गर्दन पर वार कर दिया जिससे कल्लू बुरी तरह घायल हो गया।